डिश टीवी फ्री टू एयर चैनल समाचार

बंद होंगे डिश टीवी के फ्री टू एयर चैनल

जल्द ही डिश टीवी से प्राप्त होने वाले 9 फ्री टू एयर चैनल जो कि डीडी फ्री डिश का हिस्सा नहीं हैं, बंद हो सकते हैं। मामला करीब दो वर्ष पुराना है जब अन्य चैनलों द्वारा यह शिकायत की गई थी कि कुछ चैनल अनधिकृत रूप से डीडी फ्रीडिश में अपनी पहुँच बना रहे हैं।

ये चैनल अधिकतर ज़ी नेटवर्क के क्षेत्रीय समाचार चैनल हैं जो डिश टीवी प्लेटफॉर्म से फ्री टू एयर उपलब्ध हैं और डीडी फ्रीडिश पर भी देखे जा सकते हैं। इन चैनलों के बिना नीलामी भाग लिए प्रसारित होने से दूरदर्शन को आर्थिक नुकसान हो रहा था।

अब सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस पर नए नियम बनाने की बात कही है। नियम लागू होने के बाद ये चैनल डीडी फ्रीडिश पर नहीं देखे जा सकेंगे। तब तक दर्शक इन्हें अस्थायी रूप से देख सकेंगे।

संभावित रूप से बंद होने वाले चैनल:

  1. ज़ी उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड
  2. ज़ी 24 कलक
  3. ज़ी राजस्थान
  4. ज़ी 24 तास
  5. ज़ी मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़
  6. ज़ी पंजाब / हरियाणा
  7. ज़ी बिहार / झारखंड
  8. ज़ी ओडिशा
  9. ज़ी सलाम

सूचना: मंत्रालय की समीक्षा के बाद इन चैनलों के लिए अलग से अनुमति प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

© 2025 डीडी फ्रीडिश समाचार | सर्वाधिकार सुरक्षित